करवा चौथ का पावन पर्व आज, जानें आपके शहर में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष | आज देश भर में करवा चौथ (Karwa Chauth) का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है. करवा चौथ या कर्क चतुर्थी का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए काफी खास माना जाता है. चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10:54 मिनट पर हुई थी. इस तिथि का समापन अगले दिन शाम 7:38 मिनट पर होगा. ऐसे में करवा चौथ का व्रत आज 10 अक्टूबर को ही मनाया जाना ज्यादा उत्तम है.

Purnima Moon Chand

सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को पाने के लिए यह व्रत किया था और कठोर तब से उन्हें भगवान भोलेनाथ मिले थे, तभी से ही सुहागन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं की तरफ से अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखा जाता है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि देशभर में चांद किस समय दिखाई देगा.

किस समय दिखाई देगा करवा चौथ का चाँद

  • दिल्ली में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:13 बजे
  • नोएडा में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:12 बजे
  • गुरुग्राम में करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा- रात 08:14 बजे
  • भोपाल में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:26 बजे
  • हरिद्वार में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:05 बजे
  • इंदौर में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:34 बजे
  • भुवनेश्वर में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- शाम 07:58 बजे
  • रायपुर में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात्रि 08:01 बजे
  • लखनऊ में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:02 बजे
  • कानपुर में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:06 बजे
  • गोरखपुर में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 07:52 बजे
  • प्रयागराज में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:02 बजे
  • मुंबई में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:55 बजे
  • कोलकाता में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद – रात 07:42 बजे
  • चेन्नई में चांद करवा चौथ का कितने बजे निकलेगा- रात 08:38 बजे
  • देहरादून में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:05 बजे
  • चंडीगढ़ में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:09 बजे
  • जयपुर में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:23 बजे
  • पटना में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 07:48 बजे
  • जम्मू में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:11 बजे
  • गांधीनगर में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:46 बजे
  • अहमदाबाद में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:47 बजे
  • शिमला में करवा चौथ का कब निकलेगा चांद- रात 08:06 बजे
यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.