आज बुध ने किया कन्या राशि में गोचर, बदल जाएगी इन 5 राशि के जातकों की किस्मत

ज्योतिष | ग्रहों की चाल बदलने यानी कि ग्रहों के गोचर का प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है, जिससे कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आज 1 अक्टूबर को बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे है. बुध ग्रह आज कन्या राशि में गोचर करेंगे. बुध को तर्क, बुद्धि और विद्या का कारक ग्रह माना जाता है.

Jyotish

बुध के इस राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) की वजह से पांच राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही पांच भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

आज से शुरू होंगे इन पांच राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि: बुध के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, मन में शांति और प्रसन्नता का भाव रहने वाला है. इस दौरान आप अपने आप को आत्मविश्वास से भी भरपूर महसूस करेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा. शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जल्द ही किसी मित्र का आगमन हो सकता है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातको का मन प्रसन्न रहने वाला है, जातक स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे. पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा, नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलते हुए दिखाई देंगे. आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, आने वाले दिनों में आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होने वाला है. वाहन सुख के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सिंह राशि: बुध के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, कारोबार की स्थिति में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा. आपको लाभ के कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. साथ ही, आपको किसी मित्र का सहयोग मिलने वाला है. जिससे आपका कारोबार काफी अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा, निवेश करने से निश्चित रूप से आपको लाभ होगा.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

कन्या राशि: इस राशि के जातकों की संगीत में रुचि बढ़ेगी, जातक खुद को आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे. साथ ही आपको शैक्षिक कार्यों में भी सफलता मिलती हुई दिखाई देगी, आय की स्थिति पर्याप्त रहेगी. जल्द ही आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं, वाहन सुख में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं, संपत्ति का भी विस्तार हो सकता है

धनु राशि: इस राशि के जातकों की मानसिक शांति बनी रहेगी, आत्मविश्वास भी भरपूर रहने वाला है. वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी. किसी मित्र के सहयोग की वजह से आपके कारोबार की स्थिति में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा. कारोबार में आपको लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले हैं, किसी संपत्ति से आय के साधन प्राप्त होंगे. कुल मिलाकर आपके लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.