आज लगेगा साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण; जानें समय, सूतक काल और कहां दिखाई देगा

ज्योतिष | आज साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने वाला है. जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो ऐसे में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और उसकी चमक कम हो जाती है. इसी वजह से चंद्र ग्रहण लगता है. ग्रहण के दौरान आपको कई नियम और परंपराओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज दिखाई देने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि यह ग्रहण कब लगेगा और किन- किन शहरों में दिखाई देने वाला है.

chandra grahan

तकरीबन 4 घंटे लगेगा ग्रहण

आज लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 9:57 से शुरू होगा और जो 8 सितंबर की सुबह 1:26 पर समाप्त होगा. इसके साथ ही रात 11:09 मिनट पर इसका स्पर्श शुरू होगा और 11:42 मिनट पर ग्रहण का मध्यकाल होगा और 12:23 पर इसका मोक्ष काल शुरू हो जाएगा. यह चंद्र ग्रहण तकरीबन 4 घंटे का होने वाला है. यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इस वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान उन्हें अपने हाथ में कोई भी नुकेली चीज नहीं लेनी चाहिए.

न बड़े शहरों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत के कुछ बड़े शहरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता आदि में दिखाई देगा. उत्तरी अमेरिका में पश्चिम, दक्षिण अमेरिका में पूर्व, प्रशांत अटलांटिक हिंद महासागर, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका आदि में भी यह ग्रहण दिखाई देने वाला है. ग्रहण लगने से कुछ घंटे पहले ही इसका सूतक काल भी शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़े -  22 अप्रैल से बदलेगी किस्मत, बुध के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों को बड़ा लाभ; बन रहा नीच भंग राजयोग

इस दौरान किसी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. चंद्रग्रहण आरंभ होने से करीब 9 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है. ऐसे में 7 सितंबर को दोपहर 1:57 मिनट पर सूतक काल शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण खत्म होने के साथ ही समाप्त होगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.