शुक्र और बुध बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 3 राशियों पर होगी धन की बरसात

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. दिसंबर महीने में बुध और शुक्र की युति होगी, इस वजह से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है. यह राजयोग 3 राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला है. इस दौरान इन्हें आकस्मिक धन लाभ के साथ- साथ अन्य कई क्षेत्र में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा हैं. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकाRashifal

 

दिसंबर में चमकेगा भाग्य

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग काफी अच्छा रहेगा. इस समय आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. साहस और पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं, समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. इस समय कई कार्यों में सफलता हासिल करने वाले हैं. आपका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से लाभ मिलेगा.

मकर राशि: इस राशि के इनकम और लाभ स्थान पर लक्ष्मी नारायण योग बनने जा रहा है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है दिखाई दे रही है. युवाओं को भी लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलने वाली है. समाज में आपको नई पहचान मिलेगी. इस दौरान निवेश करने से भी विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना काफी खास रहेगा. यह राजयोग आपकी राशि के कर्म स्थान पर बनने जा रहा है, इस दौरान कार्य स्थल में आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. अब सभी आपके प्रयासों को पहचानेंगे और आपके कार्य की हर जगह तारीफ होगी. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, व्यापारियों को भी अच्छा धन लाभ मिलेगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.