ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. शनि देव एक राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं, जिस वजह से इनका दीर्घकालिक और गहन प्रभाव दिखाई देता है. इस दौरान शनि की किसी न किसी ग्रह के साथ युति भी होती रहती है. 11 अक्टूबर को दोपहर 4:38 मिनट पर शनि और शुक्र एक दूसरे से ठीक ऑपोजिट यानी कि 180 डिग्री पर स्थित होंगे. जिसे प्रतियुति योग का निर्माण भी हो रहा है.
शुक्र और शनि के संयोग से बन रहे इस योग की वजह से 3 राशि के जातकों को सीधा लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.
11 अक्टूबर से शुरू होगा अच्छा समय
कन्या राशि: शुक्र और शनि का प्रतियुति योग इस राशि के जातकों के लिए कई माईनो में काफी खास होने वाले हैं. अब आपके लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. आप जिस भी काम में लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, सफलता के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा, अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.
मकर राशि: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. अब आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे आपका पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा. करियर में आपको कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, नौकरी में भी प्रगति और पदोन्नति के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. व्यापार से जुड़े हुए जातको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अगर आपका कोई अटका हुआ ऑर्डर है, तो अब आपको उसमें अच्छा मुनाफा मिलने वाला है.
मीन राशि: शनि और शुक्र का प्रतियुति योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपको लंबे समय से किए गए प्रयासों की सफलता मिलने वाली है. शारीरिक रूप से भी स्वयं को बेहतर महसूस करेंगे. अब आपका मन प्रसन्न रहेगा, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा, अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
