ज्योतिष | ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव दिखाई देता है. जून का महीना ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी खास रहा. इसी प्रकार जुलाई के महीने में भी कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, हाल ही में शुक्र ग्रह ने भी अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश किया है. शुक्र का यह राशि परिवर्तन 29 जून को हुआ है. इस दौरान यह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं.
शुक्र के इस राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
कल से शुरू हुआ अच्छा समय
मेष राशि: शुक्र का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. इस समय कामकाज में सफलता मिलेगी, पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ में सुधार देखने को मिलने वाला है. जल्द ही, आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. नया फ्लैट लेने की स्थिति भी बन सकती है. अगर आप किसी यात्रा पर या कहीं घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो उसे भी आपको लाभ मिलेगा. शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए कई लिहाज से काफी खास होने वाला है.
कर्क राशि: शुक्र इस राशि के 11 भाव में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में इनकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है. बिजनेस में भी मुनाफा होगा और पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस भी मिल सकता है. अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं, भाई- बहनों के साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत होते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही आपके हाथ कोई बड़ी बिजनेस डील लग सकती है, पार्टनरशिप में व्यापार करने से लाभ होगा. अगर आप किसी योजना पर लंबे समय से कार्य कर रहे थे, तो अब आपको फायदा मिलने वाला है. नौकरी में भी आपके कार्य की सराहना होगी. पुरानी समस्याएं अब सुलझाने वाली है और वैवाहिक जीवन में भी स्थिरता आएगी. आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यक्ति करेंगे. अगर आप किसी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए एकदम बढ़िया रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
