ज्योतिष | सुख और समृद्धि के कारक माने जाने वाले शुक्र देव 30 नवंबर को रात 1:40 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर चुके है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शुक्र को तुला राशि का स्वामी माना जाता है.
ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे शुक्र देव
धनु राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आपको आय के नए साधन मिलेंगे. आर्थिक क्षेत्र में आ रही सभी परेशानियां अब दूर होने वाली है. इसके अलावा कार्य और व्यापार के क्षेत्र में भी आपको नई सफलता मिलने वाली है. दिसंबर का पूरा महीना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है.
मकर राशि: इस राशि के जातकों को कारोबार में विशेष लाभ मिलने वाला है, व्यापार में भी वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई देने वाले हैं. दिसंबर का महीना आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. लंबे समय से रुके हुए सभी काम अब पूरे होने वाले हैं.
कन्या राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो चुका है. जल्द ही, आपकी सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होने वाली है. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है जिससे आपका मन भी काफी प्रसन्न रहेगा.
कुंभ राशि: दिसंबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए काफी मिला जुला रहने वाला है. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. साथ ही, सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होंगी. कुल मिलाकर समय आपके अनुकूल रहने वाला है. इस दौरान आपको भगवान शिव की उपासना करनी है जिससे आपको विशेष लाभ मिलेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
