19 अगस्त तक इन तीन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे शुक्र, भाग्य होगा काफी मजबूत

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को भौतिक, सुख- सुविधाओं और विलासिता का कारक ग्रह जाता है. जिस भी राशि के जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता हैं, उनके जीवन में एशो- आराम बढ़ जाते हैं. मौजूदा समय में शुक्र ग्रह अस्त है और वह 18 अगस्त तक अस्त रहने वाले हैं. इसके बाद, 19 अगस्त को सुबह 5:21 पर शुक्र ग्रह उदय हो जाएंगे. शुक्र के अस्त होने की वजह से तीन राशि के जातकों का भाग्य काफी मजबूत होने वाला है.

Jyotishi

आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. शुक्र की कृपा की वजह से उनकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी. जीवन में भी तरक्की के नए- नए रास्ते खुलेंगे.

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे शुक्र

वृषभ राशि: शुक्र के अस्त होने से इस राशि के जातकों की सुख सुविधाओं में पहले से ज्यादा वृद्धि होगी, धन की आवक भी काफी अच्छी रहेगी. जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. नौकरी व बिजनेस से जुड़े लोगों को भी करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान आप महंगी वस्तुओं की खरीदारी करते हुए दिन नजर आएंगे.

कर्क राशि: इस समय शुक्र इसी राशि में अस्त है. शुक्र के अस्त होने की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आपकी इनकम में वृद्धि होगी. अचानक धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. यदि आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको लाभ मिलेगा. कुल मिलाकर 19 अगस्त तक आपके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.

सिंह राशि: यदि आप पहले से ही शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो शुक्र के अस्त होने से आपको लाभ हो सकता है. जल्द ही आपके हाथ कोई बड़ी लॉटरी लग सकती है या रुका हुआ धन मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होने वाली है, फिजूल खर्चो पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.