31 मई को शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, अगले 1 महीने मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को धन- संपदा- वैभव एवं ऐश्वर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. शुक्र ग्रह का गोचर कभी मित्र और कभी शत्रु राशि में होने जा रहा है. 31 मई 2025 को शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है.

Astrologer

29 जून तक मौज करेंगे जातक

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर काफी अच्छा होने वाला है. शुक्र ग्रह इस राशि के लग्न भाव में विराजमान होंगे, इस अवधि में आपको आय के नवीन स्रोत प्राप्त होंगे. रुके हुए धन की वापसी हो सकती है. नौकरी में भी बदलाव की स्थिति बन रही है, आपके रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मेष राशि में गोचर काफी अच्छा रहेगा. इस दौरान आप विदेश यात्रा में भी जा सकते हैं, आपको भाग्य का भरपूर से योग मिलेगा. व्यावसायिक सफलता के योग बन रहे हैं, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. रिश्तो में सुधार होगा.

तुला राशि: शुक्र का मेष राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. शुक्र के प्रभाव से आपके जीवन में सुख- समृद्धि व खुशहाली आएगी. परिवार में माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा, रिश्तो में मधुरता आएगी. वैवाहिक जातको की लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.