3 नवंबर को शुक्र करेंगे अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को धन, विलासिता, सुख, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. यह हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. नवंबर महीने की शुरुआत में ही शुक्र ग्रह अपनी मूलत्रिकोण राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे है. शुक्र के इस राशि परिवर्तन की वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा.

Rashifal 2

दूसरी तरफ किसी न किसी ग्रह से युति या फिर दृष्टि भी पड़ेगी. जिस वजह से शुभ और अशुभ योगो का निर्माण होगा. 3 नवंबर को शुक्र गुरु के साथ संयोग करके केंद्र दृष्टि योग का निर्माण भी कर रहे है. इस दौरान तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

3 नवंबर से शुरू होगा अच्छा समय

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए केंद्र दृष्टि राजयोग कई महीनो में खास होने वाला है. गुरु तीसरे और शुक्र सातवें भाव में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, यात्रा करने से आपको लाभ मिलेगा. आप परिवार और दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं.

मिथुन राशि: गुरु- शुक्र का केंद्र योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, इस राशि में शुक्र पांचवे और गुरु दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में धन के मामलों में आपको काफी लाभ मिलेगा, करियर के लिहाज से भी समय आपके अनुकूल रहेगा. गुरु की दृष्टि कर्म भाव पर रहेगी जिस वजह से आपको जल्द ही कोई प्रमोशन मिल सकता है. निवेश करने से भी अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. व्यापार के लिहाज से समय काफी अच्छा है.

मीन राशि: इस राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा, संगीत कला से जुड़े जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा है. अब आपको भाग्य पर पूर्ण सहयोग मिलने वाला है. पिछले काफी समय से जो भी परेशानियां चली आ रही थी, अब वह समाप्त हो जाएगी. इनकम के नए रास्ते खुलेंगे. साथ ही, आप अच्छी खासी बचत करने में भी कामयाब रहेंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.