7 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन तीन राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन की घटना को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर भी देखने को मिलता है. हर महीने कुछ ग्रह गोचर कर अन्य ग्रहों के साथ युति करते हैं. इससे कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता हैं. जुलाई महीने में भी कई बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं, इन्हीं में से एक ग्रह शुक्र है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, विलासिता, भौतिक सुख और ऐश्वर्या का दाता माना जाता है.

Jyotish Rashi Grah

बता दें कि 7 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र के इस राशि में प्रवेश करने की वजह से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं तीन राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

7 जुलाई से शुरू होंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन

वृषभ राशि: शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. इस राशि के जातकों की कुंडली के चतुर्थ भाव में यह गोचर होने जा रहा है, इस दौरान आप वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आर्थिक मामलों से देखा जाए तो भी यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.

तुला राशि: शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को काफी अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे. शुक्र का राशि परिवर्तन भी आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा. आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. साथ ही, आपको विभिन्न स्रोतों से भी आय प्राप्त होगी. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए एकदम बढ़िया रहेगी. इस राशि के जातकों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी आदि में भी धन लाभ होने की पूरी- पूरी संभावनाएं बन रही है.

कुंभ राशि: शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए वैवाहिक और पार्टनरशिप के लिहाज से काफी अच्छा साबित होगा. शुक्र इस राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.