31 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन 3 राशि के जातकों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को धन- वैभव, भौतिक सुख और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 31 मार्च को शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं, जिसका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान 3 राशियां ऐसी होने वाली है, जिनकी धन- दौलत में वृद्धि होगी. साथ ही, इनका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है.

Jyotish Rashi Grah

लगेंगी इन राशियों की लॉटरी

वृषभ राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. एक तो शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी है दूसरी तरफ, वह इनकम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं. ऐसे में आपको डबल लाभ मिलने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि: शुक्र ग्रह इस राशि के कर्म भाव में गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा. काम-  कारोबार के लिहाज से समय काफी अच्छा है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको लाभ मिलेगा. बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है, आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होगा.

कुंभ राशि: शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है. इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ होगा, परिवार के लोग आपका हर मोड़ पर साथ देते हुए नजर आएंगे. कारोबारियों को फंसा हुआ धन भी मिल सकता है. धन की सेविंग करने में आप कामयाब रहेंगे, परिवार के लोग भी आपका साथ देने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.