31 मार्च को मीन राशि मे प्रवेश मे करेंगे शुक्र, 23 अप्रैल तक मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रह- नक्षत्रों के लिहाज से मार्च का महीना भी काफी खास है. शुक्र ग्रह को सुख- समृद्धि और धन- ऐश्वर्य का प्रतीक ग्रह माना जाता है. 31 मार्च को वह शाम 4:31 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मीन राशि में पहले से ही छाया ग्रह राहु विराजमान है. ऐसे में मीन राशि में राहु और शुक्र की युति हो रही है, यह युति काफी अच्छी मानी जा रही है.

Jyotish

इसके बाद, 23 अप्रैल तक शुक्र इसी अवस्था में रहने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि मीन राशि में राहु और शुक्र की युति की वजह से किन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है.

31 मार्च से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

वृषभ राशि: इस राशि में राहु और शुक्र की युति 11वें भाव में बनेगी, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आपके सभी रुके हुए काम अब बनते हुए दिखाई देंगे, आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आप किसी नए प्रोजेक्ट या फिर बिजनेस डील को लेकर कार्य शुरू कर सकते हैं. इसमें भी आपको लाभ मिल सकता है.

कर्क राशि: इस राशि में शुक्र और राहु की युति नोवे भाव में होने जा रही है, ऐसे में आप इस समय आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे. जल्द ही, आप किसी ट्रिप पर जाने की भी प्लानिंग बना सकते हैं. व्यापार में उन्नति होगी. आपके रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं, अब आप फिर से परियोजनाओं पर कार्य करना शुरू कर देंगे

तुला राशि: राहु और शुक्र की युति इस राशि के 6 वें भाव में होने जा रही है, ऐसे में इस राशि के जातक अपने विरोधियों पर भारी पड़ने वाले हैं. शत्रुओं पर आपको विजय हासिल होगी, कानूनी मामले में भी फैसले आपके पक्ष में आएंगे. इस अवधि में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. जल्द ही, आप परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.