ज्योतिष, Bhai Dooj 2024 | हिंदू धर्म में भाई दूज के त्यौहार को विशेष महत्व प्राप्त है. यह त्यौहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है. भाई दूज को बहन और भाई के प्रति विश्वास और प्रेम का पर्व माना जाता है. इस शुभ दिन पर बहनें अपने भाई का तिलक कर लंबी आयु और सुख- समृद्धि की कामना करती है. अबकी बार भाई दूज को लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि भाई दूज 2 नवंबर को है या 3 नवंबर को.
कब है भाई दूज का पावन पर्व?
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की द्वितीया तिथि 2 नवंबर को रात 8:21 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 3 नवंबर को रात 10:05 मिनट पर हो रहा है. उदयातिथि के अनुसार, भाई दूज 3 नवंबर को मनाया जाएगा. 3 नवंबर को सुबह 11:38 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा. इसके बाद, शोभन योग लग जाएगा. भाई दूज के दिन पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 11:46 तक रहने वाला है.
बहनें रखें इन बातों का विशेष ध्यान
भाई दूज के पावन पर्व को भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है, यह त्यौहार भाई- बहन के पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत बना देता है. भाई को तिलक करने से पहले बहने कुछ भी नहीं खाती. इस समय- अवधि को भाई दूज व्रत भी कहा जाता है. भाई- बहन के घर जाकर इस दिन तिलक लगवाता है, तो उसका अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है. भाई दूज के दिन बहनों के घर जाकर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है और सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
