80 साल की उम्र में हरियाणा के ताऊ बलदेव ने दिखाया जज्बा, 15 हजार फीट उंचाई से लगाई छलांग

कैथल | देशा में देश हरियाणा जहां दूध दही का खाना, मन में जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती, इसी बात को हरियाणा के कैथल जिले के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने साबित किया है. दरअसल, गांव बात्ता के बुजुर्ग बलदेव सिंह ने 4572 मीटर यानि कि 15 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूटिंग करके सबको हैरान कर दिया है. इसकी सारी तस्वीर कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और वीडियो मीडिया पर वायरल हो गई है.

Baldev Singh

बुजुर्ग ने कही यह बात

जंप से पहले उनके पोते अंकित दादा से पूछते है, क्या आपको डर लग रहा है. बुजुर्ग ने पूरे जोश में कहा कि मैं गांव बात्ता का हरियाणवी हूं, हमसे तो ऊपर वाला भी डरता है. मुझे किसी चीज से भय नहीं है. प्लेन से कूदने के बाद बलदेव सिंह करीब 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे आए. लगभग 1 मिनट के फ्री फॉल में उन्होंने खुले आसमान में उड़ान का भरपूर आनंद लिया. पैराशूट खुलने के बाद वे सुरक्षित लैंड हुए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Big Mouth (@ankitranabigmouth)

सीएम ने ट्वीट पर की तारीफ

इस वीडियों को इंस्टाग्राम पर लगभग 60 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा गया. इसे 5.9 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके है. इंटरनेट मीडिया पर लोग बुजुर्ग की हिम्मत की सहारना कर रहे है. सीएम ने भी बुजुर्ग की तारीफ करते हुए कहा है कि हरियाणवी खून में जवान रहने का राज है. यह हरियाणा के लिए शान की बात है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.