कैथल में CM सैनी का कार्यक्रम बदला, अब इस गांव में होगी जनसभा; जानें पूरा प्लान

कैथल | हरियाणा के कैथल के गांव क्योड़क में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम रद्द हो गया है. अब 20 अगस्त को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम गांव जड़ौला में प्रस्तावित है. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद, खेल स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के आयोजक गुहला के पूर्व विधायक ईश्वर सिंह हैं. CM के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

CM Nayab Singh Saini

संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. साफ- सफाई, पार्किंग, बिजली की तारों को दुरुस्त करने, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के साथ शौचालय, सड़क और पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया है.

ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस

कार्यक्रम के लिए हेलिपैड तैयार करने को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं. अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम का रूट प्लान इस तरह तैयार किया जाए कि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. पुलिस विभाग को यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी प्लानिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.

लगाई जाएगी ड्यूटी

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. एडीसी ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से तैयारियां पूरी करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.