कैथल में बाबा राजपुरी डेरे के संचालन पर आज फैसला, पंचायत में कमेटी के सदस्यों के नाम होंगे घोषित

कैथल | हरियाणा में कैथल के गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे में साधु शिव शंकर पुरी की हत्या के बाद अब डेरे की व्यवस्था को लेकर ग्रामीण आगे आए हैं. आज गांव में पंचायत बुलाई गई है. इसमें ग्रामीणों से विचार- विमर्श के बाद डेरा संचालन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा. कमेटी में शामिल किए जाने वाले सदस्यों के नाम भी पंचायत में घोषित किए जाने हैं. डेरे की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन के हाथों में है. प्रशासन ने कैथल तहसीलदार रविंद्र हुड्डा को डेरे का प्रशासक नियुक्त किया है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है.

Kisan Panchayat

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि डेरे में फिलहाल प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं. कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि डेरे में मौजूद पशुओं की देखभाल के साथ पूजा- अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी किसी तरह की परेशानी न हो.

किया जाएगा चर्चा

ग्रामीण कृष्ण, दलवीर और विनोद के अनुसार कमेटी का गठन पूरे गांव से चर्चा करने के बाद किया जाएगा. उनका कहना है कि डेरे की व्यवस्था किसी एक व्यक्ति के बजाय सामूहिक जिम्मेदारी के साथ चलाने के लिए कमेटी जरूरी है. बाबा राजपुरी डेरे में साधु शिव शंकर पुरी का शव विश्राम गृह में मिला था. उनके शरीर पर चोट के निशान थे जबकि बाल भी उखड़े हुए पाए गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अनुयायी डेरे में पहुंच गए थे और मौके पर हंगामा हुआ था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान खरीद से पहले राइस मिलर्स सख्त, सरकार के सामने रखीं बड़ी मांगें

हत्या का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि डेरे के मुख्य महंत दूजपुरी पर साधु शिव शंकर पुरी की पिटाई करने का आरोप है. बताया गया कि सिगरेट उठाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद साधु के साथ मारपीट की गई. मामला सामने आने के बाद सीआईए, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और सदर थाना पुलिस की टीमें जांच में जुट गई थीं. पुलिस ने इस मामले में मुख्य महंत दूजपुरी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. हत्या के बाद डेरे की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए वहां कर्मचारियों और पुलिस की तैनाती कर दी थी. अब पंचायत के जरिए कमेटी बनने के बाद डेरे की देखरेख की जिम्मेदारी उसके पदाधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.