रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों का बस सफर फ्री, कैथल में शुरू सुविधा

कैथल | रक्षाबंधन के त्योहार पर हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने महिलाओं और बच्चों को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा दी है. कैथल में यह सुविधा आज 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी. इस दौरान महिलाएं और 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे.

Haryana Roadways Bus

नि:शुल्क यात्रा की सुविधा हरियाणा राज्य के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए मान्य रहेगी. इसके अलावा, दिल्ली और चंडीगढ़ तक की यात्रा भी इस सुविधा में शामिल है.

36 घंटे तक नहीं देना होगा किराया

27 अगस्त की दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली यह सुविधा करीब 36 घंटे तक लागू रहेगी. इस दौरान महिलाओं के साथ सफर करने वाले 15 साल तक के बच्चे भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगे. हालांकि, यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में ही लागू होगी. त्योहार के दौरान बस स्टैंडों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. रोडवेज प्रबंधन को बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधा से जुड़े जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं.

डीसी ने दिए निर्देश

डीसी अपराजिता ने संबंधित अधिकारियों और रोडवेज डिपो प्रबंधकों को रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध रखने और बसों का संचालन सुचारू तरीके से सुनिश्चित करने को कहा है. डीसी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई- बहन के स्नेह और विश्वास से जुड़ा पर्व है. सरकार की निशुल्क यात्रा सुविधा से महिलाओं और बच्चों को त्योहार के मौके पर अपने परिवार और रिश्तेदारों तक पहुंचने में आसानी होगी. प्रशासन की कोशिश रहेगी कि यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.