कैथल में 22 वर्षीय अंजली संभालेंगी गांव की चौधर, 191 वोटों से जीत हासिल कर बनीं सरपंच

कैथल | हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों और ग्राम पंचायत उपचुनावों के लिए 10 मई को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है. पंचायत उपचुनावों का रिजल्ट कल शाम को ही घोषित कर दिया गया था जबकि शहरी निकाय चुनावों का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया जाएगा. प्रदेश की कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद हेतु हुए उपचुनाव के लिए जारी हुएं नतीजे सुर्खियां बटोर रहें हैं.

Kaithal Anjali

22 साल की बेटी संभालेंगी गांव की चौधर

कैथल जिले के गांव पोलड़ में रविवार को सरपंच पद का चुनाव बेहद शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार रही और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. यहां 22 वर्षीय अंजली रानी ने सिमरन को 191 वोटों से हराकर गांव की चौधर हासिल की. इतनी छोटी सी उम्र में गांव की सरपंच बनने पर यह मामला सुर्खियों में छाया हुआ है.

छोटी सी उम्र में गांव की सरपंच बनने पर खुशी जाहिर करते हुए अंजली ने सबसे पहले ग्रामीणों का तहदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी गांव वालों ने भाईचारे का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव प्रकिया पूरी की. अब सभी ग्रामीणों के सहयोग से गांव को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की योजना बनाई जाएगी.

बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर रहेगा जोर

अंजली ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता गांव में बिजली- पानी, साफ- सफाई, पक्की गलियां जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगी. गांव में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे. बच्चों के लिए पार्क, पक्की फिरनी, गलियों में स्ट्रीट लाइटें जैसे कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर अन्य जो भी सुविधाएं गांव के लिए उपलब्ध हो सकेगी, उनके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे. इनमें लाइब्रेरी, फ्री वाई-फाई, रोडवेज बसों की सुविधा, साफ- सुथरा बस स्टैंड, कुएं- जोहड़ का आधुनिकीकरण जैसे कार्य शामिल रहेंगे. ग्रामीणों ने जिस उम्मीद के साथ वोट देकर मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसपर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.