हरियाणा के इस गांव के खुले किस्मत के ताले, एक साथ 55 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी; कुछ समय पहले गांव में पसरा था मातम

कैथल | होनी के भी अजीब खेल हैं. अभी 12 अक्टूबर की ही बात है जब कैथल जिले के गांव डीग में एक दर्दनाक हादसा हुआ था. इस हादसे से गांव ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ उठी थी. एक ही गांव के 8 सदस्यों की दर्दनाक मौत से पूरा गांव सहम उठा था. ऐन दशहरा वाले दिन गांव के एक परिवार की गाड़ी नहर में गिर गई, जिससे 8 सदस्यों की दर्दनाक मौत हुई थी.

HSSC

गांव वालों को मिली राहत

सप्ताह भर पहले हुई इस घटना से गांव वालों को अब कुछ राहत की खबर मिली है. दरअसल प्रदेश में नई सरकार का गठन हो गया और मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी ने पदभार संभाल लिया है. उनके पदभार संभाल लेने के तुरंत बाद ही हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा सरकारी नौकरियों के रिजल्ट जारी किए गए, जिसमें डीग गांव के एक साथ 55 युवाओं को सरकारी नौकरी मिल गई. इस तरह जिले में सबसे अधिक सरकारी नौकरी पाने वाला गांव डीग बन गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में DSP के 8 पदों के लिए 183 उम्मीदवार, इस दिन होगी शारीरिक जांच

अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने दी बधाई

कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने इस खबर की पुष्टि की और आज सुबह 11 बजे गांव के सरपंच से भी बातचीत की. उन्होंने गांव के युवाओं को बधाई संदेश दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह भी कैथल जिले के ही रहने वाले हैं. वह खेड़ी मटरवा गांव से संबंध रखते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपना वायदा निभाते हुए बिना किसी खर्ची और पर्ची काफी बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी दी है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts