भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने का मौका, 28 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

कैथल | जो भी युवा भारतीय वायु सेना में अग्निवीर (Agniveer) बनना चाहते हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू- कश्मीर तथा लद्दाख के योग्य युवाओं की भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर के रूप में भर्ती की जा रही है. यह जानकारी विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी द्वारा साझा की गई है. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इन राज्यों के अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

Indian Army

8 जुलाई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

जो भी उम्मीदवार इच्छुक है वह इस भर्ती के लिए आवेदन भेज सकता है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2024 से शुरू हो चुकी है तथा सभी उम्मीदवार 28 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे युवा जिनका जन्म 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के बीच हुआ है वहीं आवेदन करने के लिए पात्र हैं. वहीं आवेदक पुरुष एवं महिला अविवाहित होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  BSEH का बड़ा फैसला, HTET 2026 की नई परीक्षा तिथियां घोषित; जानें अपडेट

18 अक्टूबर को आयोजित होगी ऑनलाइन परीक्षा

शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए एक निर्धारित शुल्क देना होगा. ऐसे में पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपये प्लस जीएसटी निर्धारित किया गया है. इस भर्ती क़े लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 18 अक्तूबर 2024 से शुरू होगा. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह जल्द से जल्द अपना आवेदन अवश्य भेज दें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.