वारदात: करनाल मॉडल टॉउन से 13 साल की बच्ची का अपरहण

करनाल | करनाल स्थित मॉडल टॉउन जैसे पॉर्श इलाके में 13 साल की लड़की के अपहरण की शर्मनाक हरकत सामने आई है. संवादाता के अनुसार बच्ची को गाड़ी में उठाकर ले गए है. अपहरण के बाद करनाल पुलिस की तमाम टीमें एक्टिव हो चुकी है. करनाल के जिला सचिवालय में जहां एसपी गंगा राम पुनिया जी सहित तमाम अधिकारी देर रात तक मौजूद रहें, वहीं उनके साथ लड़की के परिवार के लोग भी जिला सचिवालय में उपस्थित रहे.

Rape

करनाल में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

कुछ ही समय पहले कुंजपुरा रोड पर एक पर स्नैचिंग का मामला सामने आया, तो थोड़े ही देर बाद मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाके में 13 साल की लड़की का अपराहन सुनने को मिल रहा है.

सी सी टी वी कैमरों ने दिया साथ

एस पी गंगा राम पुनिया जी के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि उनके द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है, और गाड़ी का नंबर भी सी सी टी वी की साहायता से उन्हें मिल गया है. लगभग अब पुलिस की टीम उस एड्रेस पर पहुंच भी गई हैं. वर्तमान में गाड़ी का जो ओनर है,हम उनसे सम्पर्क कर रहें हैं. तमाम अपराधों को देखते हुए अब हमने (करनाल पुलिस) ने शाम 6 से रात के समय तक गस्त को बढ़ा दिया है. इससे जल्द ही हादसों और वारदातो का ग्राफ तेजी से नीचे की ओर बढ़ेगा. अब मामला दर्ज करने के बाद अपराधियों को जल्द से जल्द खोजने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  Haryana State Transport Karnal Jobs: करनाल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अगस्त से पहले करें आवेदन

परिवार जनों ने लगाई गुहार

लड़की की माता व नाना ने प्रशाशन से अपील करते हुए कहा, जल्द से जल्द वे उन्हे उनकी बेटी तक सुरक्षित पहुंचा दे. साथ ही उन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएं, जिससे बाकि सब को भी सबक मिल सके.