करनाल में यह शादी बनी चर्चा का विषय, वर पक्ष ने लौटाई दहेज में मिली लाखों रुपए की धनराशि

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे अंकित को दहेज में शगुन के तौर पर लाखों रुपए की धनराशि थमाई तो उसने साफ इंकार कर दिया. उसने 500 की गड्डी में से सिर्फ एक नोट निकालकर उसे ही शगुन स्वरूप रख लिया. इसके बाद दूल्हे के परिजनों ने भी फर्नीचर व अन्य सामान वापस लौटा दिया.

Karnal Ankit

जानिए पूरी बात

दरअसल, अंकित उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के सोना अर्जुनपुर का रहने वाला है. 5 फरवरी को अंकित करनाल के घरौंडा में बारात लेकर आया था. सभी रस्में विधि – विधान के साथ हो रही थी. इस दौरान जब दुल्हन के परिजनों ने 6 लाख नकद राशि और फर्नीचर का सामान भेंट स्वरूप दिया. इसके बाद दुल्हें अंकित ने सिर्फ 500 रुपए लेकर सभी पैसे और सामान वापस दे दिया.

दूल्हे ने कहा कि शादी दो परिवारों और दो लोगों का रिश्ता है, इसमें पैसे का लेन-देन नहीं होना चाहिए. इसी सोच के साथ दूल्हे ने कहा कि उसे दहेज नहीं चाहिए. इस प्रकार शादी बड़ी सादगी के साथ संपन्न हुई.

शादी से पहले ही किया दहेज से इंकार

बता दें कि अंकित पंचकूला में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उनके पिता सहारनपुर में ही फीड सप्लाई का काम करते हैं. दुल्हन आरती के पिता ने बताया कि जब रिश्ता तय हुआ था, तभी लड़के वाले ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें दहेज बिल्कुल नहीं चाहिए. शादी के समय सच में उन्होंने कुछ नहीं लिया. दुल्हा और दुल्हन दोनों ने दहेज प्रथा के विरुद्ध यह कदम उठाया है. उनके इस फैसले की रिश्तेदारों और गांवो वालों ने खूब सराहना की.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.