सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, देनी होगी परीक्षा

करनाल | सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए हर साल अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है. करनाल के कुंजपुरा में स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026- 27 में छठी व नौवीं कक्षा में एडमिशन के लिए छात्र व छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. विद्यार्थी 30 अक्टूबर तक दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पात्र विद्यार्थी स्कूल की वेवसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

Sainik School Kunjpura

छठी कक्षा में लगभग 120 सीटें रिक्त

वेवसाइट पर अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की विवरणिका भी मौजूद है. उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल की तरफ से जानकारी दी गयी कि कुंजपुरा सैनिक स्कूल में छठी कक्षा में करीबन 120 सीटें खाली हैं. इनमें से छात्रों के लिए 108 एवं छात्राओं के लिए 12 सीटें रिज़र्व है. इसी प्रकार कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 20 सीटें खाली है. इन 20 में 18 सीटें छात्रों एवं दो सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित है.

पेपर व पेंसिल आधारित होगी परीक्षा

सैनिक स्कूल से संबंधित राज्य, केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए 67 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी जबकि अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के लिए 33 प्रतिशत सीटें रिजर्व की जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ओएमआर आधारित प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी. अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पेपर व पेंसिल पर बेस्ड होगी.

इस प्रकार रहेगा परीक्षा का पैटर्न

इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. छठी कक्षा के लिए इस परीक्षा में 125 प्रश्न होंगे तथा परीक्षा 300 अंक की रहेंगी. इस परीक्षा में गणित के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल 150 अंक मिलेंगे. बुद्धि परीक्षण के 25 सवाल पूछे जाएंगे, जिनके कुल 50 अंक होंगे. भाषा ज्ञान के 25 प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम अंक 50 होंगे. इसी तरह सामान्य ज्ञान के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 50 अंक तय किये गए है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.