करनाल | हरियाणा के मुख्य्मंत्री कल शाम आनन फानन में देश के गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। आपको बता दे इससे पहले मनोहर लाल ने रविवार को उनके चंडीगढ़ में होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे.इस मुलाकात में सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार,बरोदा में होने वाले उपचुनाव व् भाजपा संगठन में नई नियुक्तियों के बारे में वार्तालाप किया.
इससे पहले रविवार को ही हरियाणा के मुख्यमंत्री भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलने पहुंचे थे. दोनों ने नाश्ता इकट्ठे किया था. इस दौरान भी सीएम की कई विषयों पर चर्चा हुई है. माना जा रहा है कि संगठन और पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात के पीछे की वजह मंत्रिमंडल विस्तार है।
