CA फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित, करनाल की दीक्षा गोयल ने पूरे देश में हासिल की पहली रैंक

नई दिल्ली | भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की तरफ से सीए फाइनल परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. यह रिजल्ट कल यानी रविवार को घोषित किया गया है. इस बार कुल 7,590 अभ्यर्थी कामयाब हुए हैं. इसमें ग्रुप 1, ग्रुप 2 या दोनों ग्रुप में पास छात्र सम्मिलित है. इस बार का रिजल्ट पिछले छह सालों में सबसे कम रहा है. पिछली बार 11,466 छात्र सीए बन पाए थे. तीनों कैटेगरी ग्रुप 1, ग्रुप 2 और दोनों ग्रुप में भी पिछली बार की अपेक्षा पास प्रतिशत में गिरावट देखी गई है.

Diksha Goyal CA Karnal

CA फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित

इन्हीं सफल छात्रों में से हरियाणा के करनाल की रहने वाली दीक्षा गोयल ने 600 में से 486 अंक प्राप्त कर देश में पहला स्थान हासिल किया है. दीक्षा ने कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. दूसरे स्थान पर पोंटा साहिब के अनिरुद्ध गर्ग ने कब्जा किया जिन्होंने 600 में से 452 अंक प्राप्त किए तथा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से नई दिल्ली के ऋषभजैन और सोनीपत के ध्रुव डेम्बला रहे. इन दोनों ने 600 में से 451 अंक हासिल किए हैं.

हर रोज 11 घंटे करती थी पढ़ाई

पूरे देश में पहली रैंक प्राप्त करने वाली करनाल सेक्टर-13 निवासी दीक्षा गोयल का फेवरेट सब्जेक्ट अकाउंट्स रहा है. यही वजह है कि उन्होंने सीए को करियर के रूप में चुना. पहले भी वह सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल कर चुकी है.

दीक्षा ने बताया कि, ‘इस उपलब्धि को उन्होंने नियमितता और अनुशासन की मदद से हासिल किया है. दीक्षा हर रोज 11 घंटे पढ़ाई करती थी. उनका लक्ष्य स्पष्ट था, इसलिए मेहनत में कमी नहीं रही. दीक्षा को फिल्में देखना व स्टोरी बुक्स पढना काफी पसंद है. दीक्षा के पिता सुरेंद्र गोयल बिजनेसमैन है जबकि माता रेखा गोयल हाउसवाइफ है.’

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.