लाडवा विधानसभा के 8 गांवों में CM सैनी की घोषणाएं, विकास कार्यों के ऐलानों की लगाई झड़ी

करनाल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के गांव ढंगाली, डीग, बीड कालवा, धनानी, गुड़ी, जोगी माजरा, बकाली और निवारसी में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान ग्रमीणों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री ने ढंगाली में स्वच्छ पेयजल पाइपलाइन के लिए 55.41 लाख रुपये, बीड कालवा में 52.64 लाख रुपये और धनानी में 27.15 लाख रुपये देने की घोषणा की. साथ ही, डीग गांव में 6.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया.

CM Nayab Singh Saini

विकास कार्यों के लिए करोड़ों की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने सभी 8 गांवों में 21- 21 लाख रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि सरपंचों द्वारा दिए गए मांग पत्रों को संबंधित विभागों को भेजकर पूरा करवाया जाएगा. साथ ही, अंत्योदय वर्ग के भूमिहीन 1 लाख परिवारों को 100- 100 गज के प्लॉट जल्द ही दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस योजना के दूसरे चरण के तहत 1 लाख और परिवारों को भी लाभ दिया जाएगा.

सरकारी अस्पतालों में मिलेगा हर इलाज

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 10 जिलों में सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर आधुनिक बनाया गया है. इन अस्पतालों में 15 अगस्त से हर प्रकार की बीमारी का इलाज शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों को कम खर्च में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी. उन्होंने कहा कि गांवों में प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Haryana State Transport Karnal Jobs: करनाल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अगस्त से पहले करें आवेदन
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts