घर बैठे ऐसे दुरुस्त करें फैमिली आईडी का डाटा, धक्के खाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

करनाल | हरियाणा में सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) को अनिवार्य किया गया है. लेकिन कई लोगों की फैमिली आईडी में दर्ज विवरण में कमियां हैं जिन्हें दुरुस्त करने के लिए उन्हें अटल सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर पर धक्के खाने को मजबूर होना पड़ता है. लेकिन अब आपको फैमिली आईडी में दर्ज डाटा को अपडेट करवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही यह काम कर सकते हैं. इसका उद्देश्य जनता को फैमिली आईडी से होने वाली परेशानियों को कम करना है. सरकार के फैसले से आम जनता को काफी राहत मिलने वाली है.

FAMILY ID

30 दिनों में होगा निवारण

दरअसल परिवार पहचान पत्र की वेबसाइट पर अपडेट के लिए आवेदन करने के 30 दिन के अंदर ही आपकी समस्या का निवारण कर दिया जाएगा. अगर आपको परिवार के किसी सदस्य का नाम हटाना है या जोड़ना है तो आप यह काम अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं. वहीं, आप इनकम को कम करने के लिए भी ऑनलाइन अपील कर सकते हैं. उसके बाद ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन की जाएगी. सब कुछ सही पाए जाने पर आपकी इनकम को कम कर दिया जाएगा. वहीं आप अपने मोबाइल फोन से अपना मोबाइल नंबर और बैंक खाते को भी अपडेट कर सकते हैं.

नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

अब फैमिली आईडी की त्रुटियों को आप अपने घर से ही ठीक कर पाएंगे. सरकारी वेबसाइट meraparivar.haryana.gov.in के माध्यम से मोबाइल को इस्तेमाल करके सदस्यों का डाटा अपडेट किया जा सकता है. सबसे पहले यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी. इसमें बदलाव केवल सरकारी स्तर पर ही संभव था.

बता दें कि सरकार द्वारा बीपीएल में गलती से जुड़े लोगों को 20 अप्रैल तक नाम अलग करने का समय दिया गया है. इसके बाद सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर सकती है और खुद से उनके नाम हटा देगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts