दिल्‍ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जा रही बाइक पर पलटा ट्रक, हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ. जिसमें एक ही घर की दो चिराग बुझ गए. एक ट्रक सड़क  ने किनारे- किनारे दौड़ रही , बाइक पर पलट गई. जिसकी वजह से दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई.

karnal accident

हादसे मे युवकों की मौके पर ही मौत 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड क्षेत्र के गांव ढ़ाढ़ा माजरा के निवासी है. इन दोनों की पहचान हिमांशु पुत्र राजेश और दीपक पुत्र सोमा के रूप में हुई है. दोनों भाई तरावड़ी की मॉडर्न डायरी में काम करने के लिए आए हुए थे. काम खत्म करने के बाद वह अपने घर वापस जा रहे थे.

यह भी पढ़े -  बागवानी क्षेत्र में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, करनाल विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए मास्टर डिग्री और PhD कोर्स

घनी धुंध के कारण हुआ बड़ा हादसा

अभी वहां से हिमाचल प्रदेश नंबर का ट्रक कंटेनर दिल्ली जा रहा था. अचानक तरावड़ी क्षेत्र में शामगढ़ के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया और हाईवे से सर्विस रोड पर आ गया. इस हादसे का बड़ा कारण घनी धुंध को माना जा रहा है. हादसे की जानकारी जैसे ही राहगीरों ने पुलिस को दी. जानकारी पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.