करनाल के इस बाजार में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक, तिपहिया वाहनों के लिए रहेगा वन- वे

करनाल | हरियाणा की कर्ण नगरी करनाल से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. स्मार्ट सिटी में त्योहारी सीजन के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के सबसे प्रमुख कर्ण गेट बाजार में 4 पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. फ्लाईओवर निर्माण के चलते केवल तिपहिया वाहनों के लिए बाजार रोड वन- वे रखा जाएगा.

City Shahar Town

बाजार में जाम की समस्या से निपटने लिए नवरात्र 22 सितंबर से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी. इसके बाद, कर्ण गेट बाजार में पूरे त्योहारी सीजन के दौरान बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

व्यापारियों की डिमांड पर बना प्लान

खासकर कर्ण गेट बाजार के व्यापारियों की डिमांड पर यह एक्शन प्लान बनाया गया है. क्योंकि कर्ण गेट बाजार शहर का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है. इसके साथ ही, गुड़ मंडी और सर्राफा बाजार भी जुड़ा हुआ है. यहां पर दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर विवाह-शादियों के सामान की खरीदारी करने के लिए ग्राहक प्रमुखता से आते हैं.

UP से भी लोगों की आवाजाही

करनाल के बाजार से न केवल जिले के लोग सामान खरीदने आते हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के साथ लगते जिलों से भी लोग सामान खरीदने के लिए पहुंचते हैं. पिछले कुछ सालों में यूपी के लोगों की बाजार में आवाजाही ज्यादा बढ़ चुकी है क्योंकि मेरठ रोड हाइवे के तौर पर विकसित हो चुका हैं जिसके चलते करनाल में आवागमन अधिक आसान हो गया है. इस वजह से कर्ण गेट बाजार में अधिक लोगों की आवाजाही रहती है. ऐसे में यहां पर ट्रैफिक की आवाजाही से बार- बार जाम की समस्या पैदा होती रहती हैं.

ऐसी स्थिति में खुद व्यापारियों ने ट्रैफिक जाम की समस्या से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन से बाजार में फोर व्हीलरों की आवाजाही बैन करने और ई रिक्शा जैसे तिपहिया वाहनों के लिए रास्ता वन- वे करने का समर्थन किया था. गेट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संकल्प भंडारी के अनुसार बाजार रोड पर खुलापन के लिए दुकानदार अपने वाहनों को दुकानों के आगे खड़ा करने की बजाए पुरानी सब्जी मंडी स्थल पर बनी पार्किंग में खड़ा करके आएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.