करनाल के वार्ड 10 में रोमांचक हुआ मुकाबला, बीजेपी को पूर्व पार्षद की बेटी से खेल बिगड़ने का डर

करनाल | हरियाणा में कुछ समय बाद निकाय चुनाव संपन्न होंगे. इनके लिए तमाम पार्टियों ने कमर कस ली है और मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है. इसी क्रम में करनाल (Karnal) के वार्ड नंबर 10 का चुनाव भी अच्छा खासा रोमांचक हो सकता है. बता दें कि सामान्य श्रेणी की महिला के लिए इस वार्ड को आरक्षित रखा गया है. इसमें भाजपा की तरफ से पायल अरोड़ा और कांग्रेस की तरफ से नीरू मैदान में होंगे.

Election Vote Chunav

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा से बागी हुए पूर्व पार्षद वीर विक्रम कुमार की पुत्री आयशा कुमार के साथ ही सुनीता गुप्ता चुनावी रण में नजर आएंगी.

वीर विक्रम बेटी के लिए मांग रहे थे टिकट

यहाँ से वीर विक्रम अपनी बेटी के लिए टिकट की पैरवी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने नए चेहरे, पायल अरोड़ा पर विश्वास जताया. अबकी बार चारों प्रत्याशी जनता के बीच नजर आ रहे हैं. जनता भी अबकी बार अलग ही मूड में नजर आ रही है. लोग खुलकर अपने मुद्दों को प्रत्याशियों के सामने रख रहे हैं. हर प्रत्याशी वादा कर रहे हैं कि उनके पार्षद बनने के बाद तमाम समस्याओं को ठीक कर दिया जाएगा. बता दें कि यह वार्ड पूरे सेक्टर 13 के एरिया को कवर करता है, जिसके अंतर्गत न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 13, सेक्टर- 13, सेक्टर- 13 एक्सटेंशन व ओल्ड हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 13 शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

हर बिरादरी के लोग हैं यहां

यहाँ लगभग हर एक बिरादरी के लोग रहते हैं. इस वार्ड में 16,971 मतदाता हैं, जिनमें से 8,120 पुरुष तथा 7,971 महिला मतदाता हैं. कुल 15 बॉलिंग बूथ पर वोटिंग की जाएगी. साल 2018 में इस वार्ड को सामान्य श्रेणी में रखा गया था. उस समय भाजपा की तरफ से वीर विक्रम ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. बात करें यहां के मुद्दों की तो यहाँ के निवासी बंदरों की समस्या से परेशान है. इनके आतंक से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो चुका है.

बंदर घर में घुसकर घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसके अलावा, बेसहारा पशु भी इस बार की प्रमुख समस्या है. वहीं, कुछ इलाकों में सीवरेज लाइन पुरानी होने की वजह से ब्लॉकेज की समस्या से भी लोगों को 2- 4 होना पड़ रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts