हरियाणा में किसानों को अब ऑनलाइन मिलेगा खाद, समय पर जरूरत होगी पूरी

करनाल | हरियाणा की नायब सैनी सरकार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा आज करनाल पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक सेब फार्म का दौरा किया. इस दौरान सेबों का स्वाद चखते हुए उन्होंने कहा कि यहां जिस वैरायटी का सेब लगाया गया है, वह गर्मियों में तैयार होती है. अमूमन हिमाचल प्रदेश में सेब सर्दियों में तैयार होती है.

yuriya DAP

खेती में बदलाव आ रहा नजर

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन नीति की बदौलत आज सूबे के किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर ऑर्गेनिक और बागवानी खेती में हाथ आजमा रहे हैं और इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं. बहुत से किसान आज इस तरह की खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हुए हैं.

उन्होंने बताया कि खारे पानी वाली जमीन पर किसानों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. कौन- सी जमीन पर कौन-सी फसल अच्छी होगी, इसके लिए प्रदेश के उत्कृष्टता केंद्रों में लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं. उन्होंने किसानों को अत्यधिक पेस्टीसाइड व यूरिया के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी.

ऑनलाइन यूरिया खाद वितरण

यूरिया वितरण को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में यूरिया की कोई कमी नहीं है, लेकिन अब वितरण प्रणाली को डिजिटल किया जा रहा है, ताकि केवल वही किसान इसे प्राप्त कर सकें, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है. उन्होंने कहा कि जैसे फैमिली आईडी से राशन प्रणाली को ऑनलाइन किया गया हैं ठीक उसी तर्ज पर अब ‘मेरी फसल- मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के जरिए किसान की जमीन के अनुसार यूरिया का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा. इससे खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा और जरूरतमंद किसान समय पर खाद प्राप्त कर सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.