भारतीय रेलवे ने 1 महीने के लिए 68 ट्रेनें की रद्द, बारिश- बाढ़ को देखते हुए लिया गया फैसला

करनाल | पिछले कुछ दिनों से पंजाब- जम्मू कश्मीर- हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से बारिश और बाढ़ को देखते हुए ट्रेनों का परिचालन बंद करने का बड़ा फैसला लिया गया है, इसलिए जो भी यात्री ट्रेन के जरिए इस रूट पर सफर करते हैं उन्हें अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Train Cancelled

यात्रियों के लिए जरूरी खबर

रेलवे की तरफ से एक महीने के लिए इस रूट जाने वाली लगभग 68 ट्रेनों के सफर को रद्द कर दिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि इसमें जम्मू मेल, वंदे भारत एक्सप्रेस, दुरंतो सहित कई बड़ी ट्रेन शामिल है. जिस कारण यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्री स्टेशनों पर घंटो तक ट्रेन का इंतजार करते रहे.

34 ट्रेनों को किया गया बहाल

टिकट की बिक्री में भी प्रतिदिन गिरावट आ रही है, परंतु कुछ इलाकों के लिए यात्रियों के लिए रेलवे ने 34 ट्रेनों का परिचालन भी बहाल किया है जो नियम के अनुसार ही चलाई जाएगी. इसी प्रकार अंबाला पटियाला से दिल्ली के लिए चलाई जा रही ट्रेनों पर भी इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है. जनशताब्दी अपने निर्धारित समय से आधा व बठिंडा एक्सप्रेस 3 घंटे लेट करनाल पहुंची. जिस वजह से यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर ही व्यतीत करने पड़े.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.