करनाल के घरौंडा में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 दुकानों से सैंपल लिए गए

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में घरौंडा क्षेत्र में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शुक्रवार को 3 अलग- अलग दुकानों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की. इस दौरान जूस, फल, दूध, पनीर, मेवे और लस्सी सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजे गए हैं. विभाग के अनुसार, इन सैंपलों की रिपोर्ट लगभग 3 सप्ताह में आएगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

Food Thali Khana Canteen

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. कपिला सैनी अपनी टीम के साथ घरौंडा पहुंचीं जहां उनके साथ सहायक सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे. सबसे पहले टीम रेलवे रोड स्थित गर्ग जूस शॉप पर पहुंची.

कार्रवाई तय

इसके बाद टीम विश्वकर्मा- मंडी रोड पर स्थित यतिन डेरी पर पहुंची जहां दूध और पनीर के सैंपल लिए गए. वहीं, फ्रूट मंडी के पास स्थित ओम स्विट्स पर भी जांच की गई जहां से मेवे और मीठी लस्सी के सैंपल एकत्र किए गए. अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर रूटीन सैंपलिंग के तहत जांच की गई है. एफएसओ डॉ. कपिला सैनी ने बताया कि सभी सैंपल चंडीगढ़ लैब भेज दिए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, परिवार ने दिया था धरना

लिए गए सैंपल

यदि सैंपल सब- स्टैंडर्ड पाए जाते हैं तो मामला एडीसी कोर्ट में जाएगा जबकि अनसेफ पाए जाने पर केस सीजेएम कोर्ट में दर्ज किया जाएगा. पूरी कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर ही आगे बढ़ेगी. यहां से मौसमी जूस और केले के सैंपल लिए गए. यह कार्रवाई सीएम विंडो पर मिली शिकायत के आधार पर की गई.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.