हरियाणा में सरपंच हुआ मालामाल, My11 सर्किल ऐप पर IPL मैच में जीते 3 करोड़ रूपए

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में एक सरपंच की रातोंरात किस्मत बदल गई है. यहां शेखपुरा सुहाना गांव के सरपंच विक्रम ने My 11 सर्किल ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में टीम बनाकर ईनाम के रूप में 3 करोड़ रुपए और थार गाड़ी जीती है. इतनी बड़ी धनराशि जीतने के बाद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले सरपंच विक्रम के घर में खुशियों की लहर दौड़ गई है.

Karnal Sarpanch

सिर्फ खेल के उद्देश्य से खेला

सरपंच विक्रम ने बताया कि 1 अप्रैल को खेले गए पंजाब किंग्स इलेवन और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में 49 रूपए में अपनी टीम बनाई थी. इसमें मुझे प्रथम रैंक हासिल हुई और ईनाम के रूप में 3 करोड़ रुपए और थार गाड़ी जीतने में कामयाब रहा. इसके अलावा Dream- 11 ऐप से भी 2 लाख रूपए की ईनामी राशि मिली.

विक्रम ने आनलाइन गेम खेलने वालों को सलाह देते हुए कहा कि इसे सिर्फ खेल की तरह खेलें. इसके लत न लगने दें. मैंने रिस्क लेकर टीम बनाई थी, इसलिए जीता लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है. जीती हुई राशि को लेकर क्या करना के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ सोचा नहीं है. ईनाम के रूप में 3 करोड़ रूपए मिले हैं, यहीं सोचकर मन में खुशी नहीं समां रही है.

खुशी का नहीं रहा ठिकाना

उनकी पत्नी रेखा ने बताया कि जब मुझे यह खबर मिली, तो मैं खुशी से झूम उठी. कभी सोचा नहीं था कि हम करोड़पति बन जाएंगे. जब नाम आया, तो एक बार के लिए तो विश्वास ही नहीं हुआ. खुशी इतनी है कि शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है. हम इतनी बड़ी खुशी देने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं. पिता वेदप्रकाश ने बताया कि जब मुझे रात को बेटे की जीत की खबर मिली तो यकीन ही नहीं हुआ. विक्रम ने मुझे स्क्रीन शॉट दिखाया, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.