कुरुक्षेत्र में बन रहा पहला एलिवेटेड रेलवे प्लेटफार्म, इस महीने पूरा होगा प्रोजेक्ट

कुरुक्षेत्र | अब हरियाणा प्रदेश में एलीवेटेड ट्रैक पर पहला रेलवे प्लेटफार्म बनाए जाने की खबरें सामने आ रही है. जानकारी देते हुए बताया गया कि यह प्लेटफॉर्म जमीन से 25 फीट ऊपर बनाया जाएगा. इस साल नवंबर महीने तक यह पूरा बनाकर भी तैयार हो जाएगा, ऐसी उम्मीद दिखाई दे रही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा. आज की इस खबर में हम आपको इसी प्रोजेक्ट के बारे में डिटेल जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं.

Train Railways

जल्द पूरा होगा काम

हरियाणा प्रदेश में एलीवेटेड ट्रैक पर बनने वाले पहले रेलवे प्लेटफार्म की लंबाई 450 मीटर के आसपास होगी. इसे बनाने के लिए 22 पिलर पर काम किया जा रहा है, कुरुक्षेत्र- नरवाना रेल लाइन पर एलीवेटेड ट्रैक कंप्लीट होने की उम्मीद है. इसका फायदा यह होगा कि शहर से पांच फाटक खत्म हो जाएंगे. इसके साथ ही, शहर के सांझा रोड, कच्चा घर, शास्त्री मार्केट, अस्पताल चौक और थर्ड गेट फाटक पर लगने वाले जाम से भी अब लोगों को जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है. यह ट्रैक 5.84 किलोमीटर लंबा होने वाला है.

बनाए जाएंगे 22 पिलर

ट्रैक पर प्लेटफार्म बनाने के लिए पिलर खड़े किए जाने का कार्य अभी किया जा रहा है. इसके लिए कुल 22 पिलर बनाए जाएंगे. अभी करीब 10 फीट गहरे और 15 गड्ढे खोदे जा चुके हैं, इसमें से 12 गड्ढों में सरिया डालकर लेंटर का काम शुरू कर दिया गया है. प्रदेश का दूसरा एक्टीवेटेड ट्रैक नवंबर महीने में शुरू होने की संभावना दिखाई दे रही है. इस प्रकार का दावा भी सरकार की तरफ से किया जा रहा है, परंतु यह प्लेटफॉर्म अभी पूरा नहीं हुआ है.

कुरुक्षेत्र में एलीवेटेड ट्रैक के लिए 246 करोड रुपए का बजट भी रखा गया था, परंतु प्लेटफार्म बनाने के लिए अब इस बजट को बड़ा कर 371 करोड रुपए तक कर दिया गया है. इस प्लेटफार्म के नीचे ही थानेसर का रेलवे स्टेशन भी बनाया जाएगा. यह पूरा हाईटेक स्टेशन होने वाला है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.