कुरुक्षेत्र | आज की इस खबर में हम आपको हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पढ़ने वाले हिमांशु भूषण की सक्सेस स्टोरी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हरियाणा के कुरुक्षेत्र की श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हिमांशु भूषण प्रधान का सिलेक्शन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के परिणाम में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के रूप में हुआ है. बता दे कि हिमांशु मूल रूप से उड़ीसा राज्य के बालेश्वर जिले के गांव गोपीनाथपुर नीलगिरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 15वीं रैंक
पिछले साल ही इन्होंने उड़ीसा लोक सेवा आयोग में बतौर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी सिलेक्शन हासिल किया था. कल 14 अगस्त को यूपीएससी का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें इन्होंने देश भर में 15वीं रैंक हासिल की. हरियाणा प्रदेश में सिर्फ उनका ही चयन म्युनिसिपल कॉरपोरेशन आफ दिल्ली में हुआ है.
जानकारी देते हुए बताया गया कि डॉक्टर हिमांशु ने 12वीं कक्षा की परीक्षा 2014 में पास की थी. 2016 में फिर उन्होंने नीट पास कर राज्य के आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल उड़ीसा में BAMS में एडमिशन ले लिया. वहां पर भी यह सेकंड टॉपर रहे.
इस प्रकार पूरी की स्टडी
स्नातकोत्तर PG के लिए भी इन्होंने ऑल इंडिया आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा में 316 रैंक हासिल की. उसके बाद कहीं जाकर इन्हें आयुष यूनिवर्सिटी के कार्य चिकित्सा विभाग में प्रवेश मिला था. जब हिमांशु से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि मेरा परिवार मेरे माता-पिता और बहने मेरी हमेशा से ही बैकबोन रही है. उनके पिता योगेश्वर प्रधान और माता लक्ष्मी प्रिया उड़ीसा गांव में रहते हैं. उनके पिता ग्रामीण बैंक में प्रबंधक पद से रिटायर्ड है.
हिमांशु का कहना है कि अगर आप किसी मंजिल को हासिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए दृढ़ संकल्प का होना बेहद जरूरी होता है. तभी आप आसानी से अपने संकल्प को पूरा कर सकते हैं.
