लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो ने कुरुक्षेत्र सीट पर उम्मीदवार किया तय, इस प्रत्याशी को उतारा

कुरुक्षेत्र | लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो ने बड़ा ऐलान किया है. इनोले ने कहा है कि कुरुक्षेत्र से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला चुनाव लडेंगे. बता दें कि ये जानकारी इनोले के राष्ट्रीय उप प्रधान प्रकाश भारती ने दी है. इस दौरान इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा व पूर्व विधायक इनेलो भी मौजद रहे. कुरुक्षेत्र के जाट धर्मशाला में ये घोषणा की गई है.

ABHAY

कुरुक्षेत्र बनी हॉट सीट

बता दें कि मौजूदा समय में सभी राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है. भाजपा ने भी लोकसभा के सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस भी इसी क्रम में आगे बढ़ रही है. इनेलो ने अब कुरुक्षेत्र सीट से अभय चौटाला के नाम का ऐलान किया है. ऐसे में कुरुक्षेत्र सीट अब हॉट सीट बन गई है.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.