DDA ने दिया बंपर ऑफर, अब दो घर सस्ते में खरीदकर बना सकते हैं एक बड़ा घर

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली डवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की हाल ही में लॉन्च हुई ‘पहले आओ पहले पाओ’ स्कीम में लोगों को एक खास विकल्प भी प्रदान किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, इस विकल्प के तहत लोग अगल- बगल दो फ्लैट खरीदकर अपने घर का आकार भी बढ़ा सकते हैं. योजना के अंतर्गत, अब तक 4,000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं.

flat

डीडीए ने कहा है कि फेज- 4 की ‘पहले आओ, पहले पाओ’ स्कीम के तहत अगर लोग एक- दूसरे से सटे दो फ्लैट लेते हैं तो उन्हें इन फ्लैट्स की आम दीवार पर लगे दरवाजे को हटाने की इजाजत होगी. इससे दोनों फ्लैट आपस में जुड़ जाएंगे.

मालिक के पास होगा दोनों फ्लैटों को मर्ज करने का विकल्प

बता दें, इसके लिए लोगों को जरूरी ढांचागत मंजूरी लेनी होगी. मिली जानकारी के मुताबिक यह सुविधा हर सेगमेंट के फ्लैट्स पर उपलब्ध है. इतना ही नहीं, अगर किसी के पास डीडीए (DDA) की पिछली स्कीम का फ्लैट है तो वह उसके बगल का फ्लैट भी इस स्कीम में बुक कर सकता है. दोनों फ्लैटों को मर्ज करने का विकल्प भी उनके पास उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में इन 3 दिनों संभलकर निकलें, BRICS Summit बदल सकती है आपकी राह; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

चल रही है पंजीकरण प्रक्रिया

डीडीए की करीब 5500 फ्लैट्स की यह स्कीम 30 जून को लॉन्च हो चुकी है. इस योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. लोग 10 जुलाई से फ्लैट बुक करा सकेंगे. योजना के तहत वन बीएचके फ्लैट नरेला, सिरसपुर, लोक नायक पूरक और रोहिणी में हैं, जबकि नरेला और द्वारका में टू बीएचके और जसोला में थ्री बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं.

एलआईजी बेचने के लिए खेला दांव

नरेला में एलआईजी फ्लैट बेचने के लिए डीडीए ने यह दांव खेला है. नरेला, सिरसपुर, लोकनायकपुरम, रोहिणी में बने वन बीएचके फ्लैट छोटे साइज के कारण लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं. ऐसे में डीडीए को उम्मीद है कि इस दांव से इन फ्लैट्स को रिस्पॉन्स मिल सकता है. वहीं, लोगों की दिलचस्पी टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट में है, लेकिन लोग इन्हें काफी महंगा बता रहे हैं.