हरियाणा और पंजाब में देर रा‍त लगे भूकंप के झटके, सहमे लोग घरों से निकले

चंडीगढ़ । हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को देर रात करीब 10:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. देर रात आए भूकंप के झटके से लोग डर गए. इस भूकंप की वजह से अभी तक कहीं से भी किसी नुकसान की सूचना नहीं आई है.

EARTHQUEAK BHUKAMP

इन इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके 

बता दें कि चंडीगढ़, जालंधर,मोगा, फाजिल्का, लुधियाना,सहित पंजाब के अधिकतर इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए.  हरियाणा में भी रोहतक,पंचकूला, हिसार सहित अनेक इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों की वजह से लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए. रोहतक के जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर ने बताया कि अफगानिस्तान में 7. 5 रिक्टर स्केल पर भूकंप आया. यह आने वाले भूकंप के कारण ही हरियाणा और पंजाब में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. अभी तक भूकंप से किसी भी नुकसान की होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.