रोहतक | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim News) को गुप्त तरीके से पैरोल देने पर सवाल उठ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल माँगी थी. इसके चलते उन्हें सुनारिया जेल से गुरुग्राम में अस्पताल में दाखिल उनकी माँ से मिलवाने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया.
इस दौरान हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ियां उनकी सुरक्षा में तैनात की गई. जिसमे लगभग 100 जवान उनके साथ थे एवं उन्हें पुलिस की गाड़ी में ही अस्पताल ले जाया गया.
गौरतलब है कि उन्होंने 24 अक्टुबर को पैरोल मांगी थी जो उन्हें उसी दिन मिल गयी. केवल कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को ही इसकी जानकारी थी चूंकि डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम हत्या एवं रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं जो अब तक काफी लाइमलाइट की जिंदगी जीते आये हैं.
