IPL 2021: CSK की पहले ही मैच में करारी हार से नाराज हुए धोनी, इन्हें बताया जिम्मेदार

मुंबई । चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल के खिलाफ IPL 2021 के पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. बता दे कि दिल्ली कैपिटल ने चेन्नई सुपर किंग (CSK) को 7 विकेट से हरा दिया. टूर्नामेंट की शुरुआत हार के साथ हुई है, जिसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत नाराज और निराश दिखाई दिए.

dhoni news ipl 2021

गेंदबाजों पर भड़के धोनी

दिल्ली कैपिटल से करारी हार मिलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गेंदबाजों पर भड़के. धोनी ने कहा कि टूर्नामेंट के पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल से हार के बाद उनके गेंदबाजों को सबक लेना चाहिए. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी  करते हुए,  188 रन का स्कोर बनाया था. जिसे दिल्ली कैपिटल ने 8 गेंद पहले ही हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल ने 3 विकेट खोकर 189 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. शिखर धवन ने 85 और पृथ्वी शॉ ने 72 रनों की शानदार पारी खेली.

दिल्ली ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी  का फैसला 

धोनी ने कहा कि हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे. गेंदबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. जिसकी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा. गेंदबाजों ने बेहद ढीली गेंदें डाली है. उन्होंने अपनी गलतियों से सबक ले लिया है और आगे वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे. दिल्ली के नए कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. धोनी ने कहा कि ओस पर काफी कुछ निर्भर करता है. उसी को ध्यान में रखकर हमें ज्यादा रन बनाने चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.