सपना चौधरी का धमाकेदार वीडियो आया सामने, शॉर्ट ड्रेस में आई नजर

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर सिंगर व डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी की अदाओं की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. तभी उनका कोई गाना हो, या कोई इवेंट हो,1 मिनट में वहा लाखों की भीड़ उमड़ पड़ती है. सपना चौधरी ने एक बार फिर दोबारा वापसी की है. शादी करने और मां बनने के बाद दोबारा से उन्होंने अपने करियर को शुरू किया है.

Sapna Choudhary 2

 सोशल मीडिया पर छाया  सपना चौधरी का नया वीडियो

हाल फिलहाल में सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हुआ है. यह गाना यूट्यूब पर छा गया है. बता दें कि इस गाने में सपना चौधरी पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है. इन सब के बीच ही सपना चौधरी ने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें उनका एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. अपने इस  नए वीडियो में सपना शॉर्ट ड्रेस में  नजर आ रही है.

 अपने इस वीडियो में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आई सपना चौधरी

ज्यादातर सपना चौधरी को सूट सलवार में देखा गया है लेकिन अपने इस नए वीडियो में वह शार्ट   ड्रेस पहने नजर आ रही है. सपना का यह बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में सपना चौधरी अपने हालिया रिलीज सॉन्ग कत्ल पर कैटवॉक करते हुए नजर आ रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

बता दे कि लॉकडाउन में सपना चौधरी ने बहुत गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड वीर साहू से शादी कर ली थी और अक्टूबर में उन्होंने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है. जिसके कारण उन्होंने कुछ दिनों के लिए स्टेज से दूरी बना ली थी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.