ब्रेकिंग न्यूज़: भिवानी के सिवानी रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने युवक को कुचला

भिवानी । आए दिन हम किसी न किसी दुर्घटना के बारे में सुनते रहते है. अभी कुछ समय पहले ही भिवानी के पास सिवानी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दुर्घटना होते ही एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. यह दुर्घटना सिवानी के महालक्ष्मी मिष्ठान भंडार के सामने हुई है. बताया जा रहा है एक व्यक्ति जिसकी आयु लगभग 20 से 30 वर्ष में बीच रही होगी, रोड को पार कर रहा था तभी वह रोड से गुजरते हुए ट्रक ने निचे आ गया.

TOSAM

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. आनन् फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सामान्य हस्पताल में भेज दिया है. फ़िलहाल ट्रक ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के ऊपर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. यह दुर्घटना अभी 2:20 बजे पर घटित हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक मंसारवास का रहने वाला था.

यह भी पढ़े -  इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट

अभी इस युवक के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. प्रशासन द्वारा अनेक कदम उठाए जाने के बाद भी दुर्घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग पाई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके की किसकी गलती की वजह से यह दुर्घटना हुई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.