जैसा की आप सभी जानते है देश भर में यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर की परीक्षा नहीं हुई है l यूजीसी ने पहले साफ कहा था की अगर कोरोना महामारी आगे बढ़ी तो परीक्षाएं नहीं हो सकेंगी लेकिन बाद में संशोधित गाइडलाइन जारी करके यूजीसी ने कहा कि परीक्षाएं सितंबर माह में होंगी l फ़िलहाल मामला बीच में अटका हुआ पड़ा है l सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है कल यानि 14 अगस्त को कुछ फैसला आ सकता है l
आपको बता दे यूजीसी के परीक्षाओ को सितम्बर में करने के फैसले के खिलाफ 31 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन यूजीसी का इस पर रुख बदलने का नाम नहीं ले रहा हैं l कुछ छात्रों और सामाजिक संगठनो ने कहा है अचानक फाइनल इयर एग्जाम को लेकर संशोधित गाइडलाइंस आने से छात्रों के सामने इंटरनेट कनेक्टिविटी से लेकर सिलेबस पूरा न होने जैसी तमाम समस्याएं सामने खड़ी हैं l
ऑनलाइन एग्जाम होने भी मुश्किल
यूजीसी के अनुसार यूनिवर्सिटी कही तो पेपर ऑनलाइन भी ले सकती है लेकिन ऐसा होने संभव नहीं है lआप अच्छी तरह जानते है आज भी देश के बड़े हिस्से में इंटरनेट कनेक्शन और बिजली एक समस्या है l जहां इंटरनेट उपलब्ध है, वहां कनेक्शन मजबूत नहीं है l साथ ही, भारत में केवल कुछ प्रतिशत छात्रों के पास लैपटॉप है l ग्रामीण इलाकों में लड़कियों के पास फ़ोन तक नहीं होते हैं तो वह ऑनलाइन परीक्षा कैसे देंगी l
