हरियाणा से महिलाएं कल पहुंचेंगी संसद, 5 अलग-अलग ग्रुप होंगे शामिल

नई दिल्ली | हरियाणा से महिलाएं कल संसद पहुंचेंगी. इसमें महिलाओं के 5 अलग-अलग ग्रुप होंगे. पहले हरियाणा भवन में वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करेंगी. इस दौरान, महिलाओं के साथ- साथ प्रदेश के सांसद भी मौजूद रहेंगे. हरियाणा से महिला विधायक भी मौजूद रहेंगी. बता दे करीब 2000 महिलाएं सांसद पहुंच सकती है.

New Parliament Sansad

बता दें कि लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन साल 2026 में होना है. फिलहाल हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें और 90 विधानसभा सीटें हैं. परिसीमन में आबादी के हिसाब से 3 लोकसभा सीटें बढ़ेंगी तो कुल 13 लोकसभा सीटें होंगी, जिनमें से 4 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. ऐसे में विधानसभा की सीटें बढ़कर 117 हो जाएंगी, जिनमें से 39 सीटें महिलाओं के लिए होंगी.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

राजनीतिक दृष्टि से हरियाणा में महिलाओं के लिए अब तक कुछ खास नहीं हुआ है. राज्य में पिछले 45 वर्षों के दौरान केवल 6 महिलाएं ही लोकसभा चुनाव जीतकर संसद तक पहुंच सकी हैं. सबसे खास बात ये है कि आज तक हरियाणा में कोई भी निर्दलीय महिला जीत हासिल नहीं कर पाई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.