देश के सभी तीर्थ स्थलों पर होगा अग्रोहा धाम भवन का निर्माण, जानिए क्यों

हिसार | जिले के अग्रोहा धाम का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने का फैसला किया गया है. राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा और अन्य प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करके अग्रोहा धाम की इकाइयों को पूरे देश में विस्तृत किया जा रहा है. अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग जी ने बताया है कि दिल्ली, मुंबई एवं यूपी अयोध्या के साथ-साथ पूरे देश के सभी तीर्थ स्थानों पर अग्रोहा धाम का भवन निर्माण किया जाएगा.

Agroha Dham Hisar

इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया गया है. भूमि लेने के लिए भी टीमों का गठन कर दिया गया है. उन्होंने कहा है कि अग्रोहा धाम के भवनों को बनाने व उनके विकास करवाने के लिए किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नही आएगी व धन की कमी नहीं आने दी जाएगी. बजरंग गर्ग जी ने बताया है कि अग्रोहा धाम के साथ-साथ पूरे देश में विपासना ध्यान केंद्र भी बनाए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts