कल जारी होगा हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

कल यानी 21 जुलाई को हरियाणा शिक्षा बोर्ड के द्वारा मार्च-अप्रैल 2020 में संचालित की गई 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा. आपको बता दें हरियाणा बोर्ड पहले ही दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर चुका है. अब की बार 12वीं कक्षा के कुछ परीक्षाएं कोरोनावायरस के चलते संचालित नहीं हो पाई थी. जिन परीक्षाओं को संचालित नहीं करवाया गया था उन परीक्षाओं का रिजल्ट भी औसत आधार पर जारी किया जाएगा.

Haryana Board Bhiwani

सूत्रों के मुताबिक कल रिजल्ट 10:00 से 12:00 के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. आपको बता दें हरियाणा में कोरोनावायरस के चलते 12वीं कक्षा की कुछ ही परीक्षाएं हो पाई थी.

बाकी जो परीक्षा नहीं हो पाई थी उन सभी परीक्षा में बच्चों को औसत अंक देकर पास किया जाएगा. जिससे कि वह अपने अगली कक्षाओं में प्रवेश ले सके.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts