किसानो का बड़ा ऐलान 6 मार्च को करेंगे केएमपी एक्सप्रेसवे जाम

नई दिल्ली ।  सिंधु  बार्डर  पर आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई जिसमें फैसला लिया गया है कि 6 मार्च को केएमपी एक्सप्रेसवे को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जाम किया जाएगा. किसान संगठनों ने कहा है कि जहां -जहां से भी यह हाईवे गुजरता है,उसी क्षेत्र के आस पास के लोग हाईवे पर जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे.

kisan aandolan

संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसान भाइयों से शांति व अनुशासन के साथ इस बंद को सफल बनाने की अपील की है. संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से से भी इस दिन के लिए वांनटिलियर की स्पेशल टीम तैनात की जाएगी जो किसी भी तरह की गड़बड़ी की आकांक्षाओं पर पैनी नजर रखेगी. किसान मोर्चे के इस फैसले से निश्चित तौर पर केन्द्र सरकार पर दबाव देखने को मिलेगा. यह हाईवे हरियाणा के कुंडली से होकर मानेसर,पलवल होते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद तक जाता है.
किसान मोर्चे के इस फैसले से प्रशासन पर भी पुरा दबाव होगा क्योंकि हजारों की संख्या में हर रोज लोग इस हाईवे से सफर करते हैं. प्रशासन के सामने रुट डाईवर्ट करना व कानून व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी. किसान मोर्चे के इस फैसले के बाद खुफिया विभाग ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है.

यह भी पढ़े -  वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा का सफर 6 घंटे में होगा पूरा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.