फरीदाबाद के 26 गावों को नगर निगम में शामिल करने की तैयारी शुरू, देखे लिस्ट

फरीदाबाद | जिले के नगर निगम का दायरा बढ़ाने की एक बार फिर तैयारी शुरू कर दी गयी है. निगमायुक्त डॉ. यश गर्ग की ओर से मंगलवार 8 सितम्बर को 7 विभागों से 26 गांवों की जो नगर निगम में शामिल होने वाले हैं उनका ब्यौरा माँगा है. जैसे की गांवों की क्षेत्रफल, जनसँख्या, वहां से मिलने वाला राजस्व तथा पंचायतो की आय आदि के बारे में जानकारी माँगी है. गांवों की जानकारी मिलने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार के पास भेजी जाएगी.

Village

ये सभी गाँव पंचायतो के अंदर आते हैं. इन सभी 7 विभागों से गावो के शहरीकरण के बारे में पूछा गया है. नगर निगम द्वारा गांवों का पूरा ब्यौरा प्रदेश सरकार को भेजा जायेगा. सरकार द्वारा हरी झंडी मिलते ही इन गांवों को नगर निगम में शामिल कर लिया जायेगा. सीमा में वृद्धि होगी तो नगर निगम के वार्ड भी बढ़ाये जायेंगे. फरीदाबाद का गठन 1994 में किया गया था, यह नगर निगम प्रदेश में सबसे पुराना है. 1994 में प्रदेश के मुखयमंत्री भजनलाल जी थे.

पहले नगर निगम में 25 वार्ड थे जो वर्ष 2010 में 35 और 2017 के चुनाव में 40 हो गए. अब इन्हे और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. आबादी बढ़ने के कारण इन वार्डो का क्षेत्रफल छोटा कर नए वार्डो का निर्माण किया जाता है. इस बार जिन 26 गांवों को नगर निगम में शामिल करने की तैयारी है. जिन गावो को नगर निगम में शामिल किया जाना है उसकी लिस्ट निचे है.

खेड़ी गुजरान, सरूरपुर, समयपुर, नंगला जोगियन, सीकरी, जाजरू, खंदावली, मलैरना, साहूपुरा, चंदावली, मुजेड़ी, मिर्जापुर, नीमका, बड़ौली, भतौला, खेड़ी खुर्द, खेड़ीकलां, बादशाहपुर, टिकावली, तिलपत, प्याला, फरीदपुर, ददसिया, कौराली, रिवाजपुर तथा बिंदापुर गांव को नगर निगम में शामिल करने कि तैयारी हैं.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts